Class 11 History chapter 1 From the Beginning of Time (समय की शुरुआत से) ✳️ मुख्य - बिंदु :- 🔹 56 लाख वर्ष पहले पृथ्वी पर ऐसे प्राणियों का प्रादुर्भाव हुआ जिन्हें हम मानव कह सकते हैं। आधुनिक मानव - 1 , 60 , 000 साल पहले पैदा हुआ । ✳️ जीवाश्म :- 🔹 ' जीवाश्म ' ( Fossil ) पुराने पौधे , जानवर या मानव के उन अवशेषों या छापों के लिए प्रयुक्त किया जाता है जो एक पत्थर के रूप में बदलकर अक्सर किसी चट्टान में समा जाते हैं और फिर लाखों सालों तक उसी रूप में पड़े रहते हैं । ✳️ प्रजाति :- 🔹 प्रजाति या स्पीशीज ( Species ) जीवों का एक ऐसा समूह होता है जिसके नर - मादा मिलकर बच्चे पैदा कर सकते हैं और उनके बच्चे भी आगे प्रजनन करने यानी संतान उत्पन्न करने में समर्थ होते हैं । ✳️ ऑन दि ओरिजिन ऑफ स्पीशीज :- 🔹 चार्ल्स डार्विन द्वारा लिखित पुस्तक ऑन दि ओरिजिन ऑफ स्पीशीज ( on the origin of species ) 24 नवम्बर सन् 1859 को प्रकाशित की जिनमें यह दलील दी गई मानव का विकास जानवरों से हुआ है । जानवरों से ही क्रमिक रूप से विकसित होकर अपने वर्तमान रूप में आया...
TEST EXAM-2019 “HISTORY” chapter-1 to end MARK-100 DATE- TIME-1½Hr. ☆All Questions are compulsory:- 100×1=100 1.मेसोपोटामिया की पहचान वर्तमान में किस देश से की गई? a)ईरान b)इराक c)चीन d)तुर्की 2.आग की जानकारी मानव को आज से लगभग कितने वर्ष पूर्व हुई थी? a)10 लाख वर्ष पूर्व b)14लाख वर्ष पूर्व c)24लाख वर्ष पूर्व d)26लाख वर्ष पूर्व 3.ओलंपिक खेल किस प्राचीन सभ्यता की देन है? a)रोम b)मिस्र c)यूनान d)चीन 4.निअंडरथल मानव का प्रथम प्रमाण कहां मिला था? a)इटली b)फ्रांस c)जर्मन d)इंग्लैंड 5.ओल्डुवई गोर्ज रिफ्ट घाटी जहां आदिकालीन मानव के इतिहास के चिन्ह पाए गए हैं कहां स्थित है? a)दक्षिण अमेरिका b)पूर्वी अफ्रीका c)इंडोनेशिया d)मध्य यूरोप 6.यूरोप में मिले सबसे पुराने जीवाश्म किसके हैं? a)होमो हाइडेलवर्गेसीस b)रामापिथेकस c)ऑस्ट्रेलोपिथिकस d)क्रौमेग्नम 7.योजनाबद्ध तरीके...